जंगलों की आग ने उत्तराखंड में हाहाकार मचा रखा है। हर ओर जंगल जल रहे हैं। वन्य जीव जंतु जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अब यह आग घरों तक पहुंच रही है। वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी किए जाए।
मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारियों को सभी प्रकार के चारे को जलाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शहरी निकायों को भी अपने ठोस कूड़े को वन या वनों के आसपास जलने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें