उत्तराखंड में सुलग रहे जंगलों की आग बुझाने के लिए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को वायुसेना ने हेलीकाप्टर से पौड़ी के डोभ-श्रीकोट के जंगल में लगी आग को बुझाने को पानी का छिड़काव किया। हेलीकाप्टर से पानी अलकनंदा नदी से लिफ्ट किया गया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जंगलों में बार-बार आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। शासन ने जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत जोरासी के रेंज अधिकारी गोपाल दत्त जोशी को प्रभागीय कार्यालय में संबद्ध किया है। मुख्य सचिव ने कहा कि जंगलों की आग पर नियंत्रण पाने को आइआइटी रुड़की की सहायता से क्लाउड सीडिंग के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने कहा- घटनाओं को रोकने के लिए बनाई कार्ययोजना
मुख्य सचिव ने बताया कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। सभी जिलों में जिलाधिकारियों ने टीम का गठन कर दिया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी, डीएफओ, पुलिस अधिकारियों व फायर वाचर की ये टीम आग बुझाने के कार्यों में लगी हैं। इनकी सहायता के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, पीआरडी कर्मी, होमगार्ड, पीएसी जवान व स्वयं सहायता समूहों को लगाया जाएगा।
आग लगाने की घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों पर फारेस्ट एक्ट व वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही हाल में पारित निजी संपत्ति क्षतिपूर्ति एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जंगलों की आग से प्रभावित स्थानों पर हेलीकाप्टर की सहायता से पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।
राज्य में जंगल की आग की स्थिति
24 घंटे के भीतर हुई 20 घटनाएं, 52 हेक्टेयर क्षेत्र हुआ प्रभावित – अब तक आग लगाने वालों के विरुद्ध 383 मुकदमे दर्ज – 60 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार – 05 लोगों की हो चुकी है मौत – 04 लोग हो चुके हैं घायल – 1196 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है आग के कारण
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन