बादलों के बीच धूप की आंख मिचौनी, उमस ने किया बेहाल; आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
दून में दिनभर बादल मंडराने के साथ ही धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। उमसभरी गर्मी ने दिनभर बेहाल किया। आसार बने रहे, लेकिन देर रात तक वर्षा नहीं हुई। दून का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने आज दून में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने की आंशका जताई है। अगले कुछ दिन दून के तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं।
पहाड़ से मैदान तक बादल
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी से कुछ राहत है और बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आमतौर पर बादल छाने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। आसपास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 37.5, 26.6
ऊधम सिंह नगर, 37.1, 27.5
मुक्तेश्वर, 24.0, 12.9
नई टिहरी, 26.0, 17.0
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें