चारधाम यात्रा के दौरान सामने आ रहे फर्जी पंजीकरण के मामलों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने एसआइटी का गठन किया है। अब एसआइटी की टीम इन सभी मामलों की जांच करेगी। इस बार चारधाम यात्रा में आनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें ट्रेवल एजेंट की ओर से विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करके यात्रा पर भेजा गया।
कई ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार
ऐसे कई पंजीकरण पुलिस की जांच में फर्जी पाए गए। जिन पर अब तक ऋषिकेश विकास नगर तथा हरिद्वार में कई मुकदमे दर्ज भी हो चुके हैं। कई ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी भी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने फर्जी पंजीकरण के मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया है। जिसमें पुलिस क्षेत्र अधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी, साइबर सेल के उप निरीक्षक रविंद्र नेगी, एसओजी ग्रामीण प्रभारी उप निरीक्षक आदित्य सैनी सदस्य होंगे। जबकि महिला उपनिरीक्षक शालू धारीवाल, महिला उप निरीक्षक शिल्पा सैनी तथा महिला उप निरीक्षक हिमानी चौधरी को विवेचक बनाया गया है। उन्होंने इन सभी मामलों की जांच विवेचकों को सौंप कर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में की जाएगी।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन