तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से अन्नामलाई पार्टी से नाराज चल रहे थे.![]()
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज शुक्रवार को तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. जानकारी के मुताबिक उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी मंजूरी दी.
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक अन्नामलाई ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर किए प्रेस नोट में बताया गया कि तत्काल प्रभाव से अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं. लेटर में लिखा गया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया गया है.
दिल्ली में पार्टी आलाकमान से की थी मुलाकात
बता दें, दो जून को के. अन्नामलाई ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की थी. इसके बाद वे गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले. इन बैठकों में अन्नामलाई ने पार्टी से सौहार्दपूर्वक विदाई की बात कही थी. बैठक के बाद वे तमिलनाडु वापस लौटना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें वापस लौटने को कहा. पार्टी ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे माने नहीं. अन्नामलाई अपने फैसले पर टिके रहे और अंतत: आज उनके इस्तीफे पर पार्टी ने आखिरी मुहर लगा दी.
You may also like
-
राम मंदिर दान गबन मामला: SIT 2021 से अब तक के रिकार्ड पलट रही, कैसे भर्ती हुए कर्मचारी-क्या ड्यूटी, कैसे करते थे काम?
-
सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर: संजय राउत
-
टोंस नदी प्रोजेक्ट किशाऊ बांध विवाद खत्म, गृह मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हिमाचल तैयार, उत्तराखंड को बड़ी राहत
-
‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क
-
Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत