फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन ईरान vs न्यूजीलैंड, सऊदी अरब vs उरुग्वे और मिस्र vs बेल्जियम के मैच ड्रॉ रहा.![]()
FIFA World Cup 2026 Day 5: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन (16 जून) को कुल चार मैच खेले गए. जिसमें किसी भी टीम को जीत नहीं मिली. चारों मैच बराबरी पर खत्म हुए. ऐसा 68 साल बाद हुआ है, इससे पहले 1958 में एक दिन में चार मैच ड्रॉ हुए थे. दिन के पहले मैच में केप वर्डे और स्पेन का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा, जबकि ईरान vs न्यूजीलैंड (2-2), सऊदी अरब vs उरुग्वे (1-1) और मिस्र vs बेल्जियम (1-1) से मैच ड्रॉ रहा.
ईरान vs न्यूजीलैंड
लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेले गए ग्रुप G के अपने शुरुआती मैच में ईरान ने न्यूजीलैंड को उनकी पहली FIFA वर्ल्ड कप जीत से रोक दिया. ईरान ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की और मैच 2-2 से ड्रॉ कराया. इसमें रामिन रेजाईन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने ईरान की टीम के लिए पहला गोल किया और बराबरी का गोल करने में मदद भी की. ईरान की तरफ से दूसरा गोल मोहम्मद मोहेब्बी ने किया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए एलिजा जस्ट ने दो गोल किए, जिसमें क्रिस वुड ने दो बार असिस्ट किया. न्यूजीलैंड का अब अगला मुकाबला मिस्र के खिलाफ होगा जबकि ईरान का मुकाबला बेल्जियम से होगा.

मिस्र vs बेल्जियम
टूर्नामेंट के ग्रुप G के ही एक और मैच में मिस्र ने बेल्जियम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला. इस दौरान मिस्र की टीम ने अनुशासित और जोश भरा खेल दिखाया और 19वें मिनट में इमाम अशौर के गोल से बढ़त बनाने के बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी. इस मूव की शुरुआत मोहम्मद सलाह के शानदार खेल से हुई, जिनके सटीक पास ने बेल्जियम के डिफेंस को भेद दिया. अशौर ने शांत भाव से गेंद को संभाला और फिर गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ के बगल से एक लो शॉट मारकर अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया.
मिस्र ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त बनाए रखी और लंबे समय तक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ियों से सजे अटैक को रोके रखा. हालांकि, 66वें मिनट में बेल्जियम ने वापसी की. बेंच से मैदान पर आने के कुछ ही देर बाद, पेनल्टी एरिया के अंदर रोमेलु लुकाकू की हरकत ने मिस्र के डिफेंस में खलबली मचा दी. थॉमस मुनियर ने एक खतरनाक क्रॉस दिया और डिफेंडर मोहम्मद हनी ने गलती से गेंद को अपने ही नेट में डाल दिया, जिससे बेल्जियम को बराबरी का गोल मिल गया. जिससे स्कोर 1-1 से बराबर हो गया.
सऊदी अरब vs उरुग्वे
मियामी स्टेडियम में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप H मैच में उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. मैच में सऊदी अरब के अब्दुलेलाह अल अमरी के पहले हाफ में किए गए गोल की बराबरी उरुग्वे के मैक्सी अराउजो ने आखिरी समय में गोल करके की. खास बात यह है कि 39 साल और 364 दिन की उम्र में, मुस्लेरा वर्ल्ड कप में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. उन्होंने डिएगो गोडिन के पिछले रिकॉर्ड को तीन साल से भी ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया.
केप वर्डे vs स्पेन
फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें दिन सबसे बड़ा उटलफेर तब हुआ जब टूर्नामेंट में पहली बार खेलने वाली टीम केप वर्डे ने स्पेन जैसी खतरनाक और मजबूत टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया. जिसकी वजह से वो 0-0 से मैच ड्रॉ करने में सफल रहे और अपने पहले ही वर्ल्ड कप मैच में एक पॉइंट्स लेकर इतिहास रच दिया. केप वर्डे के इस शानदार प्रदर्शन में गोलकीपर वोजिन्हा ने सबसे अच्छा खेल दिखाया और 40 साल की उम्र में मैच के आखिर में स्पेन के जबरदस्त हमलों को नाकाम कर दिया. जिसकी वजह से स्पेन एक गोल भी नहीं कर सका.
You may also like
-
‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क
-
Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत
-
बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-
RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी
-
SC/ST स्कॉलरशिप स्कैम में ED की उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई, 13.83 करोड़ की संपत्ति की अटैच