पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को दोपहर एक बजे से सचिवालय में होगी। लगभग तीन महीने बाद हो रही बैठक में नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लग सकती है। बैठक में वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, कृषि व कृषक कल्याण, शहरी विकास, राजस्व, महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर निर्णय लिए जाएंगे। इससे पहले पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले गत मार्च माह में हुई थी। आचार संहिता लागू होने के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 भी प्रारंभ हुआ। ऐसे में विभागों में बजट खर्च में तेजी लाने के संबंध में भी बैठक में चर्चा संभावित है।
You may also like
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
-
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर