अदाणी समूह राज्य में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश का इच्छुक है। कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात में अदाणी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने यह इच्छा प्रकट की। मंत्री ने इस पर सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। कृषि मंत्री जोशी से मुलाकात के दौरान अदाणी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां और कृषि जलवायु क्षेत्र विभिन्न औद्यानिक फसलों के उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। राज्य में औद्यानिकी अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है।
उन्होंने कहा कि निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप आज उत्तराखंड निवेशकों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में नए केंद्र बिंदु के रूप मे उभर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अदाणी समूह के हेड कारपोरेट अफेयर्स नार्थ आनंद सिंह भसीन व महाप्रबंधक आरके पांडेय के अलावा उत्तराखंड जैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार भी उपस्थित थे।
You may also like
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
-
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर