प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ने की संभावना है। रविवार को अधिकांश जनपदों में बादलों के बीच धूप खिली है। रविवार को बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इसको लेकर इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह मिजाज अगले चार दिन इसी प्रकार रहने की संभावना है।
जानकीचट्टी में फंसे यात्रियों को SDRF ने निकाला
जानकीचट्टी में राम मंदिर के ऊपर छह यात्री फंस गए थे। भारी बारिश के कारण वे नीचे नहीं आ पा रहे थे। सूचना पाकर हेड कांस्टेबल सत्येंद्र रावत के नेतृत्व में एक बचाव दल रवाना हुआ। टीम ने फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकाला। ये यात्री मध्य प्रदेश और दिल्ली से थे।
You may also like
-
इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला
-
रुद्रपुर में चौंकाने वाला मामला, एक नंबर की दो कारें, चेसिस नंबर भी सेम, आधार में भी खेल! ARTO हैरान
-
वनाग्नि के लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं जिम्मेदार, अध्ययन ने बताई ब्रिटिश काल के वन प्रबंधन की खामियां
-
मौत को हरा जिंदगी की जंग जीती ‘मालिनी’, अब करती है अठखेलियां, जानिए इस हथिनी की कहानी
-
97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर