मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें। नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाये रखें।
आपादा से होने वाली क्षति के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून से फोन के माध्यम से वार्ता कर बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, विद्युत और पेयजल की उपलब्धता तथा जलभराव के बारे में जानकारी ली।
जलभराव के निकासी की हो उचित व्यवस्था
उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण यातायात बाधित न हो, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र खुलवाया जाए। जल भराव की स्थिति में निकासी की उचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि नदियों के जल स्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए
You may also like
-
मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
-
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
-
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
-
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
-
उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश होगी, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, 9 तक येलो अलर्ट