विधानसभा का मानसून सत्र पांच अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में संभावित है। इसकी अवधि पांच दिन हो सकती है। यद्यपि, कैबिनेट की गुरुवार को होने वाली बैठक में इस संबंध में विमर्श के बाद अंतिम मुहर लगेगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पिछले वर्ष मार्च में बजट सत्र के बाद से विधानसभा का कोई सत्र नहीं हुआ है। इस बार भी बजट सत्र गैरसैंण में प्रस्तावित था, लेकिन तब सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों के विधायकों के अनुरोध पर इसे देहरादून में ही आयोजित किया गया। बजट सत्र 29 फरवरी को समाप्त हुआ था।
दूसरा सत्र छह माह से पहले कराया जाना आवश्यक
नियमानुसार एक के बाद दूसरा सत्र छह माह से पहले कराया जाना आवश्यक है। इसे देखते हुए 29 अगस्त से पहले विधानसभा का सत्र होना है। इस सबको देखते हुए पिछले कई दिनों से कसरत चल रही है। मानसून सत्र गैरसैंण में होगा, यह तय हो चुका है। अब केवल सत्र की तिथि और अवधि तय होनी है। कैबिनेट की गुरुवार को होने वाली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। उधर, संपर्क करने पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गैरसैंण में मानसून सत्र अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। कैबिनेट में इस पर विमर्श किया जाएगा।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें