Sex Racket in Haridwar हरिद्वार में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. मामले में एक महिला समेत 3 लोगों को अरेस्ट किया गया.
हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया. पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार चल रहा है. प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पहुंची और छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आई. पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही वहां मौजूद दो पीड़ित महिलाओं को बरामद किया गया, जिन्हें जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था.
इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सिडकुल थाने लाया गया. पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें किन परिस्थितियों में इस गतिविधि में शामिल किया गया था और इस पूरे मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं.
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि देह व्यापार की सूचना मिलने पर एएचटीयू और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की थी. मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके बयान दर्ज कराने समेत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है. मामले की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि होटल में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है.
You may also like
-
भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
-
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
-
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
-
झारखंड हाईकोर्ट को मिली डिजिटल ताकत, CJI सूर्यकांत ने डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
-
चक्रवाती तूफान मुरासु का आंध्र प्रदेश में असर, तेज हवा के साथ कई इलाकों में भारी बारिश