नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित, पंचेश्वर डैम परियोजना, भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दे, ड्राई पोर्ट और तराई पर्यटन पर होगी बातचीत
देहरादून: आगामी 22 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा प्रस्तावित है. इसको लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मानें तो बालेन शाह करीब 22 नवंबर को भारत आएंगे. इस दौरान पंचेश्वर डैम परियोजना, भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दे, महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट और तराई पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री भी आ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच धार्मिक एवं पर्यटन संपर्क को नई दिशा मिल सकती है.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (बालेंद्र) के साथ पंचेश्वर डैम को लेकर बातचीत होगी. ये बहुउद्देशीय परियोजना लंबे समय से भारत-नेपाल सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, लेकिन लागत, जल संसाधन और लाभ साझा करने से जुड़े मुद्दों के चलते, इसमें गति नहीं मिल पाई है. हालांकि, पिछले सालों में दोनों देशों ने परियोजना के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करने पर सहमति जताई थी.
भारत और नेपाल के बीच जल संसाधन, बिजली उत्पादन और कनेक्टिविटी परियोजनाओं को आपसी साझेदारी का अहम हिस्सा माना जाता है. पंचेश्वर परियोजना के आगे बढ़ने से शारदा नदी क्षेत्र में बिजली उत्पादन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की संभावनाओं को लाभ मिल सकता है.
“नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भी भारत दौरे पर आ रहे हैं. संभावना है कि 22 नवंबर को वे भारत आएंगे. लिहाजा, नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ पंचेश्वर डैम को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा नेपाल से भारत की जो सीमा लगती है, उसमें जो भी समस्याएं हैं, महेंद्रनगर में ड्राईपोर्ट भी बनना है, उन सबको लेकर चर्चा की जाएगी.“- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड
“प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ ही पर्यटन मंत्री भी आ रहे हैं. ऐसे में तराई टूरिज्म पर भी चर्चा की जाएगी. पूर्णागिरि माता का वहां पर एलिवेटेड ट्रैक भी बन रहा है. ऐसी मान्यता है कि सिद्ध बाबा के दर्शन जिनका मंदिर नेपाल में पड़ता है, उनके दर्शन के बिना मां पूर्णागिरि की यात्रा अधूरी हो जाती है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार चाहती है कि नेपाल के साथ मिलकर टूरिज्म को बढ़ाया जाए.“- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड
“इसके अलावा नेपाल में चितवन पार्क है, उसी तरह उत्तराखंड में जिम कार्बेट पार्क है. ऐसे में इसके बीच संबंध में हो, जिसे दोनों देश को फायदा पहुंचेगा. नेपाल के प्रधानमंत्री मिलने और बातचीत करने के लिए आ रहे हैं. क्योंकि, दोनों देशों के बीच में बातचीत होगी, तो सद्भावना और स्वाहार्द बढ़ेगा, उसी के लिए वो आ रहे हैं.“- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड
You may also like
-
‘जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना’ फेसबुक पोस्ट लिखकर PCS अधिकारी ने छोड़ी सरकारी नौकरी
-
‘चक्रव्यूह’ में फंसे कांग्रेस लीडर हरक सिंह रावत! मुकदमा दर्ज हुआ तो बदल सकते हैं सियासी समीकरण
-
साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात
-
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां
-
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस