नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) की ओर से देश के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश को इस बार 14 वां स्थान हासिल हुआ है। पिछली बार एम्स ऋषिकेश को 22 वीं रैंक प्राप्त हुई थी, इस बार एम्स ने आठ रैंक का सुधार करते हुए अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है। पिछले कई सालों से एम्स ऋषिकेश ने प्रत्येक वर्ष अपनी शोध एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। वर्ष 2022 में एम्स ऋषिकेश की रैंक 49 थी, जबकि वर्ष 2023 में संस्थान ने अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार करते हुए 22 वां स्थान हासिल कर सभी को प्रभावित किया था।
एम्स ऋषिकेश ने लगाई आठ रैंक लंबी छलांग
इस बार भी एम्स ऋषिकेश ने अपने प्रदर्शन में सुधार को जारी रखते हुए आठ रैंक की लंबी छलांग लगाकर 14 वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, दिल्ली एम्स के बाद नव स्थापित संस्थानों के प्रदर्शन में नजर डालें तो एम्स ऋषिकेश ने कम समय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला संस्थान भी है। इस पर एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे सामूहिक मेहनत का फल बताया है। बता दें कि यह रैंक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर वर्ष जारी की जाती है।
You may also like
-
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
-
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
-
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
-
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
-
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ, ताजा की बचपन की यादें, जानिए क्या कहा