सोमवार को पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला था
पौड़ी गढ़वाल: जिले के कोटद्वार के कोटड़ीढांग क्षेत्र में गुलदार ने महिला को मार दिया था. गुलदार द्वारा महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की टीम ने देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ लिया. गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, पकड़ा गया गुलदार ही महिला पर हमला करने वाला है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
कोटद्वार के कोटड़ीढांग में गुलदार ने ली थी महिला की जान: जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में कविता कोठियाल की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना उस समय हुई जब कविता अपनी चार अन्य साथियों के साथ घास लेने के लिए पास के जंगल में गई थीं. इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया था: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सनेह मार्ग पर शव रखकर कई घंटों तक जाम लगाया और गुलदार को पकड़ने की मांग की. मौके पर पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग को गुलदार को आदमखोर घोषित करने, पहले उसे ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ने और अंतिम विकल्प के रूप में मारने के निर्देश दिए थे.
मंगलवार रात पकड़ा गया एक गुलदार: इसके बाद वन विभाग ने तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही टीम गठित कर गश्त शुरू कर दी थी. मंगलवार देर रात घटनास्थल के आसपास घूम रहे एक बड़े गुलदार को वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्विलाइज कर सफलतापूर्वक पकड़ लिया. पकड़े गए गुलदार को वन विभाग की टीम रेस्क्यू सेंटर ले जा रही है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य जांच की जाएंगी. इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह वही गुलदार है, जिसने महिला पर हमला किया था या नहीं.
जांच के बाद पता चलेगा क्या यही था हमलावर गुलदार: जांच रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग आगे की कार्रवाई करेगा. वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से गुलदार को पकड़े जाने की जानकारी साझा की है. ऋतु खंडूड़ी ने लिखा-
कल के घटनास्थल के पास ही घूम रहे एक बड़े गुलदार को अभी-अभी वन विभाग की टीम द्वारा ट्रैंक्विलाइज कर सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया है. इस त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग का आभार.
-ऋतु खंडूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष-
You may also like
-
संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- विकसित भारत बनाने के लिए संविधान हमें गाइड करता रहेगा
-
उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, 12 IAS, 17 IPS समेत 34 अफसरों के ट्रांसफर, 6 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
-
हरिद्वार पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टरों के तबादले, 81 दारोगा भी ट्रांसफर, कई को मिली कोतवाल की जिम्मेदारी
-
देहरादून के कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
-
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर में हुई 12 लाख की लूट का 36 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार, केयरटेकर निकला मास्टरमाइंड