रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए एम्स ऋषिकेश ने ओपीडी पंजीकरण समय में आंशिक बदलाव कर इसे एक घंटा कम कर दिया है। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में रोगियों का पंजीकरण अब सुबह 7:00 से 10:00 तक रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार सुबह से लागू कर दी गई है और हड़ताल समाप्त होने तक जारी रहेगी।
एक घंटा कम कर दिया गया समय
एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सामान्य दिनों में दैनिक तौर पर ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह 7:00 से 11:00 तक रहता है। लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से इस समय में परिवर्तन कर इसे एक घंटा कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण का समय अब सुबह 7:00 से 10:00 तक मात्र तीन घंटे ही रहेगा। प्रोफेसर मित्तल ने बताया कि देशभर में जारी रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ओपीडी प्रभावित न हो इसके लिए फैकल्टी सदस्यों को ओपीडी में अधिक से अधिक समय देने को कहा गया है। प्रोफेसर मित्तल ने इस विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों व अस्पताल आने वाले रोगियों से भी सहयोग की अपील की है।
You may also like
-
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
-
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
-
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
-
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
-
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ, ताजा की बचपन की यादें, जानिए क्या कहा