उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। अचानक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।
You may also like
-
Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी
-
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल
-
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे
-
श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए
-
फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट की हुई पहचान, क्रैश कराने के थे खौफनाक मंसूबे