मानसून की वर्षा का दौर अगले दो दिन राज्यभर में सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जनपदों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जनपदों में रेड अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार दोपहर को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंची चोटियों पर वर्षा हुई। इस दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने और सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसे देखते हुए इन छह जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दून में खिली रही धूप, पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा
दून शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादलों के बीच धूप लिखी रही जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 34.2 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक सेल्सियस अधिक 23.4 सेल्सियस रहा। उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो सेल्सियस अधिक 33.6 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.1 व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्स से एक डिग्री सेल्सियस कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन