राज्य बनने के बाद आपदा समेत विभिन्न कार्यों के लिए वायुसेवा की सेवाएं ली गई हैं। इसकी एवज में वायुसेना ने 200 करोड़ भुगतान करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का कहना है कि एयरफोर्स की विभिन्न समय में सेवाएं ली गई हैं जिसके भुगतान को लेकर पत्र आया है। इसमें 67 करोड़ आपदा प्रबंधन से जुड़ा विषय है। 24 करोड़ का पूर्व में भुगतान किया जा चुका है। 28 करोड़ के अन्य बिलों को भी सत्यापित किया जा चुका है। भुगतान को लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया, बाकी अन्य खर्च किन विभागों के हैं, उनको भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ही व्यय के बारे में जानकारी बता पाएंगे।
You may also like
-
स्कूटी दुर्घटना और मारपीट मामले में बीजेपी नेता पार्टी से निष्कासित, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
स्कूटी दुर्घटना और मारपीट मामले में बीजेपी नेता पार्टी से निष्कासित, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
रुद्रप्रयाग-अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग का आतंक, 24 लोगों को काटा, क्षेत्र में दहशत का माहौल
-
गंगाजल ले जा रहे कांवड़िये की चलती बाइक में लगी आग, मौके पर मची अफरा तफरी
-
पौड़ी ब्लॉक में ग्राम प्रधान संगठन को लेकर छिड़ा विवाद, डीएम तक पहुंची फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत