दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।
You may also like
-
NEET UG MBBS फेक सर्टिफिकेट मामले में तीसरा मुकदमा दर्ज, नामजद आरोपियों की संख्या हुई 6
-
देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी, ओवररेटिंग समेत कई अनियमितताएं मिलीं
-
देहरादून में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में मिले दो इंजीनियरों के शव, पुलिस ने जताई ये आशंका
-
UPL 2026 Final: देहरादून वॉरियर्स vs हरिद्वार एल्मास, ग्रैंड फिनाले में गूंजेगी गाली देने वाले सिंगर मासूम शर्मा की आवाज
-
मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला जारी, इस साल हुई 15 दुर्घटनाएं, स्पीड ब्रेकर से कितना बदलेगा हाल?