लोकसभा चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि सभी अधिकारी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें। उप शिक्षा निदेशक हरक राम कोहली का तबादला डायट पिथौरागढ़ से डायट चंपावत, जबकि बीईओ पौड़ी गढ़वाल अयाजुद्दीन का बीईओ खानपुर हरिद्वार, बीईओ नरेंद्रनगर ओम प्रकाश वर्मा का बीईओ द्वाराहाट, बीईओ जौनपुर टिहरी विनीता कठैत नेगी का बीईओ विकासनगर, बीईओ चकराता पूजा नेगी दानू का पुरोला, बीईओ नैनीडांडा अभिषेक शुक्ला का भगवानपुर तबादला किया गया।
इसी तरह बीईओ एकेश्वर बुशरा का चकराता, बीईओ भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला का चंपावत, बीईओ बाराकोट भानु प्रताप का खटीमा, बीईओ पोखरी डाॅ. भाष्कर चंद बेवनी का देवप्रयाग, बीईओ जोशीमठ खुशाल सिंह टोलिया का पोखड़ा, बीईओ बीण गणेश सिंह ज्याला का बाराकोट, बीईओ खानपुर दीप्ति का कोट, बीईओ कोट मोहम्मद सावेद आलम का रुद्रपुर, बीईओ हवालबाग सुरेश चंद्र आर्य का उप शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी और उप शिक्षा अधिकारी डुंडा हर्षा रावत का तबादला चकराता किया गया है।
You may also like
-
आज से खुले रहेंगे बैंक, टल गई हड़ताल, IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला
-
यौन उत्पीड़न मामला: कोर्ट ने बरी होने के खिलाफ महिला पहलवानों की अपील पर बृजभूषण शरण सिंह को जारी किया नोटिस
-
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, चीरबासा में पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का रेस्क्यू
-
गोमुख-तपोवन ट्रेक पर फंसे 121 ट्रेकर का रेस्क्यू, 136 पर्वतारोहियों के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचे, चारधाम यात्रा फिर शुरू
-
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस: वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार, शाहरुख, आमिर और ऋतिक की फिल्म को चटाई धूल