उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष अब तक सबसे कम ठंडा दिन रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। देहरादून में शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण दिन में ठंड गायब हो गई है और तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। वहीं, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार अब तक इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद
हालांकि अगले कुछ दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
You may also like
-
आज से खुले रहेंगे बैंक, टल गई हड़ताल, IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला
-
यौन उत्पीड़न मामला: कोर्ट ने बरी होने के खिलाफ महिला पहलवानों की अपील पर बृजभूषण शरण सिंह को जारी किया नोटिस
-
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, चीरबासा में पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का रेस्क्यू
-
गोमुख-तपोवन ट्रेक पर फंसे 121 ट्रेकर का रेस्क्यू, 136 पर्वतारोहियों के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचे, चारधाम यात्रा फिर शुरू
-
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस: वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार, शाहरुख, आमिर और ऋतिक की फिल्म को चटाई धूल