मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल कुमाऊं क्षेत्र के प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर परिसर का सुंदरीकरण तो होगा ही, वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को कैंचीधाम में 28.15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की व्यय वित्त समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए। सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्हें बताया कि प्रस्तावित कार्यों के लिए फार कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से डीपीआर तैयार कराई गई।
मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट में मंदिर परिसर के सुंदरीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा बहुमंजिला पार्किग निर्माण के साथ ही विजिटर सेंटर, वाहन चालकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, मंदिर परिसर में पूर्व में निर्मित पुल के अतिरिक्त एक और पैदल पुल निर्माण से संबंधित कार्य को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सी रविशंकर समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
You may also like
-
मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
-
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
-
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
-
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, पंचूर से शुरू होगी अंतिम यात्रा