कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून हाथीबड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 76 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “का 110वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम महीने के अंत में आता है।
उन्होंने कहा हर संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई रोचक जानकारी देते हैं। आज के संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन दीदी का जिक्र भी किया। कहा कि समय के साथ-साथ ड्रोन का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व हो गया है। चाहे कृषि का क्षेत्र हो या सर्वेक्षण का क्षेत्र हो, उन्होंने कहा अब तो दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां भेजी जा रही है। उन्होंने कहा इन सब महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। इसलिए मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष अशोक राणा, शक्ति केंद्र संयोजक संजीव त्रिपाठी,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, राहुल राणा, विनोद पुंडीर, प्रमोद थापा, रीता ज़ोरावर, मनोज भटनागर, ममता, रश्मि, अनीता, गीता, हेमा, निशा राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
You may also like
-
रामनगर नगर पालिका में कमिश्नर का छापा, गड़बड़ी पर भड़के दीपक रावत, कहा ये स्कैम है, डीएम को जांच सौंपी
-
DAV छात्रसंघ चुनाव से पहले SSP कैंप कार्यालय पर हंगामा, बंटू के खिलाफ NBW पर भड़के NSUI-कांग्रेस कार्यकर्ता
-
एशियन गेम्स: जेवलिन थ्रो में भारत ने जीते दो मेडल, जानें पाकिस्तान के अरशद नदीम का कैसा रहा प्रदर्शन ?
-
उत्तरकाशी: कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू, बाकी के लिए बचाव अभियान जारी
-
रामोजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: मार्गदर्शी MD शैलजा किरण ने किया रेड्डीगुंटा टैंक विकास कार्य का शिलान्यास