मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटें प्रचंड बहुमत से जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी। नई दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी सीटों के लिए तैयार पैनल के नाम भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड शीघ्र ही प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएगा।
सीएम धामी बैठक में शामिल होने पहुंचे दिल्ली
मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार शाम को भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। हर कोई भाजपा के टिकट पर विकास यात्रा में सहभागी बनना चाहता है। इसी के दृष्टिगत लोकसभा सीटवार जो नाम आए थे, वे सभी केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।
हिमाचल के घटनाक्रम पर कहीं ये बातें
एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। राज्य में अभी तक तमाम दलों के छह हजार से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यह पूछे जाने पर पर कि कांग्रेस से कोई बड़ा नाम भाजपा में आ सकता है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो होगा, आपको पता चल जाएगा।
You may also like
-
हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
-
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
-
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
-
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
-
कांग्रेस का SIR में फर्जी आपत्तियों का आरोप, कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने SP देहात से की शिकायत