आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद दून में निर्वाचन आयोग की ओर से गठित उड़न दस्ता और नागरिक पुलिस की टीमें सघन जांच में जुट गई हैं। मादक पदार्थ व नकदी आदि के परिवहन पर नजर रखी जा रही है। मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने कैनाल रोड पर एक कार से सात लाख रुपये की नकदी बरामद की। कार सवार व्यक्ति द्वारा नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता के सख्ती से अनुपालन कराने के लिए शहर में सक्रिय उड़न दस्ता व राजपुर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को कैनाल रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक एक्सयूवी कार को रोककर चेकिंग की तो उसमें सात लाख रुपये कैश बरामद हुआ।
वाहन चालक धनराशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस पर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने धनराशि की फर्द बनाकर इसे राजपुर पुलिस को सौंप दिया। वाहन चालक की पहचान प्रमोद कुमार गर्ग निवासी सूर्य नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार वर्तमान में विवेकानंद ग्राम, जोगीवाला में रह रहे हैं। मामले में अभी पूछ़ताछ की जा रही है।
You may also like
-
मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
-
कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
-
मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, जानें लापता होने के बाद क्यों था चर्चाओं में
-
उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल जितेंद्र का नेशनल लेवल पर डंका, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य पदक
-
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल