लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने राज्य के लिए अपेक्षित स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को अनुरोध पत्र भेज दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, जनरल वीके सिंह समेत 16 नेताओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं व रोड शो से संबंधित कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
स्टार प्रचारकों की सूची का है इंतजार
केंद्रीय नेतृत्व से स्टार प्रचारकों की सूची जारी होते ही इस रणनीति को अमल में लाया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां तक चुनाव प्रचार का प्रश्न है तो यह अनेक स्तर से प्रारंभ हो चुका है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इसे तेज गति से बढ़ाया जाएगा।
सामने आएंगे जमानत जब्त होने वाले नाम
कांग्रेस की ओर से दो सीटों के प्रत्याशी तय करने के संबंध में हो रही देरी पर चुटकी लेते हुए भट्ट ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन कांग्रेस में ‘मैं नहीं, मैं नहीं’ की लड़ाई समाप्त होगी। साथ ही जमानत जब्त होने वालों के नाम भी सामने आएंगे। आज भाजपा में शामिल होंगे कई नेता भट्ट ने एक प्रश्न पर कहा कि गुरुवार को भाजपा में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों व संगठनों के कई नेता शामिल होंगे। इनमें कुछ पूर्व विधायकों के साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ चुके नेता भी शामिल हैं।
You may also like
-
मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
-
कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
-
मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, जानें लापता होने के बाद क्यों था चर्चाओं में
-
उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल जितेंद्र का नेशनल लेवल पर डंका, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य पदक
-
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल