सोमवार दोपहर के समय अचानक धमाकों की आवाज आने से पुलिस महकमा सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई, वहीं आमजन में दहशत का माहौल बन गया। एसएसपी अजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर उतरे। एसएसपी खुद सेलाकुई तक पहुंच गए। हालांकि ब्लास्ट या अन्य की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अलग-अलग नम्बरों से एफआरआई तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली। विस्फोट की आवाज सुनकर शहर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित रवाना किया गया। हालांकि जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं क्षेत्र में रवाना हुए है। सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी जा रही है।
You may also like
-
मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
-
कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
-
मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, जानें लापता होने के बाद क्यों था चर्चाओं में
-
उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल जितेंद्र का नेशनल लेवल पर डंका, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य पदक
-
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल