विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा का दामन थामने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ा था। अनुकृति गुसाईं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अनुकृति पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने लैंसडौन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
You may also like
-
दून की बासमती पर कंक्रीट का संकट! रायपुर में गिने-चुने खेत बचे, 160 किसानों के सहारे बचाने की कोशिश
-
महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट: शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस के गश्ती बढ़ाने और ड्राइवरों के सत्यापन का आदेश
-
देहरादून से हरिद्वार तक सनसनी फैलाने वाला इनामी गिरफ्तार, महिला किडनैपिंग केस से जुड़े हैं तार
-
हाथ में तमंचा, निशाने पर पत्नी! कत्ल करने निकले सिरफिरे पति को पुलिस ने रास्ते में दबोचा, बची पत्नी की जान
-
कॉर्बेट से लगे कोटद्वार की धरती पर कभी गुर्राता था गैंडा, 200 साल पुराना इतिहास आया सामने, रजा काजमी ने खोला राज