विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बुधवार को सदन में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के बाद विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचते ही भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
सीएम धामी ने ये कहा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने जनता से किया महत्वपूर्ण वादा समान नागरिक संहिता के रूप में पूरा किया है। धीरे-धीरे सभी राज्य इसे अपनाएंगे और पूरा देश समान नागरिक संहिता कानून से आच्छादित होगा। इसके लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सबकुछ दूर हो जाएगी। मातृशक्ति के लिए यह कानून सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस देश में मातृशक्ति की पूजा होती है, वहां संपन्नता बढ़ती है। समान नागरिक संहिता से इस व्यवस्था का परिपालन होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे चिंतकों ने एक समान कानून की परिकल्पना वर्षों पहले कर दी थी।
राजस्थान में भी चर्चा प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि राजस्थान में भी इस विधेयक पर चर्चा प्रारंभ हो गई है। निश्चित रूप से यह विधेयक समूचे समाज के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने इस विधेयक का ड्राफ्ट तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति के प्रति भी आभार जताया।
पीएम मोदी को लेकर कही बात
उन्होंने कहा कि बुधवार का दिन राज्य के लिए विशेष है। यह हम सबके मार्गदर्शन और हमारे मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। देवभूमि से पारित हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन