जम्मू-कश्मीर के साथ ही भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरियाणा विधानसभा के चुनावों में भी मोर्चे पर उतारा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। समान नागरिक संहिता की पहल समेत अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में निरंतर उपयोग कर रहा है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने 10 राज्यों में ताबड़तोड़ सभाएं की थीं।
विधानसभा चुनावों में प्रचार के मोर्चे पर सीएम धामी
अब मुख्यमंत्री धामी को जम्मू-कश्मीर व हरियाणा के विधानसभा चुनावों में प्रचार के मोर्चे पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में दो बार दौरा कर चुके हैं। अब हरियाणा में भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसी कड़ी में वह सोमवार को पंचकूला के चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। वह पंचकूला में सेक्टर 15, अभयपुर व सेक्टर 19 में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। देर रात वह देहरादून लौटेंगे।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन