उत्तराखंड में बारिश के कारण तबाही का दौर जारी है। देहरादून में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से अस्थाई पुल बह गया है। वहीं गंंगोत्री हाईवे बंंद होने के कारण 2000 हजार से ज्यादा कांवड़ यात्री मार्ग पर फंस गए हैं। दून में भारी वर्षा के अलर्ट के चलते मंगलवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश किया गया था, तो सुबह हल्की धूप खिल उठी। दिनभर दून में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। हालांकि, दिन में कुछ क्षेत्रों में मध्यम बौछारें पड़ीं और उमस ने बेहाल किया। शहर का तापमान फिर पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
देहरादून में मंंगलवार रात भारी बारिश, अस्थाई पुल बहा
देहरादून के रायपुर रोड स्थित शांति विहार में मंगलवार रात हुई वर्षा के बाद घरों में पानी घुस गया और सामान खराब हो गया। यहां नदी पर लगे बिजली के पोल भी गिर गए हैं। वाणी विहार से शांति विहार जाने वाला अस्थाई पुल भी बह गया। सोमनाथ नगर डाडा लाखौंड के समीप बहने वाली नदी से पुस्ता बह गया। इससे दो मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं बुधवार को पछवादून में बारिश हुई। मसूरी में मंगलवार मध्य रात्रि से बारिश हो रही है। यहां घना कोहरा छाया है। दृश्यता बहुत कम है।मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून समेत तीन जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार पड़ सकती हैं।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन