राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। तीन दिवसीय सत्र को लेकर राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम विधानसभा सत्र के द्वितीय सत्र के दौरान उनके संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले समस्त प्रश्नों के उत्तर के अनुमोदन के लिए तथा विधानसभा में प्रश्नों के उत्तर देने व समस्त विधायी व संसदीय कार्यों के लिए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नामित किया है। सरकार ने कुछ समय पहले मानसून सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था। इसकी स्वीकृति के लिए पत्रावली राजभवन भेजी गई थी। राजभवन से अब इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कड़ी में विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना व कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सत्र के पहले दिन 21 अगस्त को सदन के पटल पर अध्यादेश रखे जाएंगे और विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को विधायी कार्य किए जाएंगे। 23 अगस्त को विधायी व असरकारी कार्य किए जाएंगे।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन