प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।
प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। इस बारे में पार्टीजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन