उत्तराखंड में लोकसभा की केवल पांच सीटें हैं, लेकिन भाजपा के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। चुनाव प्रचार अभियान में जिस तरह से भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को झोंके रखा, वह इससे साबित होता है। पिछले 20 दिनों का ही परिदृश्य देखें तो इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पार्टी के 13 केंद्रीय नेताओं की 52 सभाएं हुई, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं की सभाओं में भी मुख्यमंत्री ने संबोधन किया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य स्टार प्रचारकों ने प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में छोटी-बड़ी सभाओं व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर माहौल बनाने का काम किया। भाजपा ने अपनी चुनावी सभाओं का सिलसिला 29 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के थराली व पुरोला के दौरे से शुरू किया।
पीएम मोदी की रुद्रपुर रैली से शुरू हुआ सभाओं का क्रम
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार 29 मार्च से 17 अप्रैल तक की अवधि में मुख्यमंत्री ने पांचों लोकसभा क्षेत्रों में 45 जनसभाओं को संबोधित किया। पार्टी के तमाम केंद्रीय नेताओं की सभाओं में वह शामिल रहे। केंद्रीय नेताओं की सभाओं का क्रम दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रुद्रपुर रैली से हुआ। प्रधानमंत्री की दूसरी रैली 11 अप्रैल को ऋषिकेश में हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की चार, शांतनु ठाकुर की तीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम की 16, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तीन, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की तीन, बिहार के कैबिनेट मंत्री शाहनवाज हुसैन की सात और सांसद मनोज तिवारी की एक सभा हुई।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं संबोधित की। इसके अलावा वह बड़े नेताओं की सभाओं में भी शामिल रहे। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत, राज्य सरकार में मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल समेत अन्य स्टार प्रचारकों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं कीं।
You may also like
-
गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस
-
हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?
-
भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट
-
नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा
-
रूसी लैब में कर्मचारी की मौत पर WHO ने मांगी जानकारी, प्लेग की आशंका, खतरे का अभी पता नहीं