अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपील की है। अब तक सुनवाई नहीं हुई है। कुछ दिन पहले अल्मोड़ा कोर्ट ने दिल्ली सरकार में मौजूद दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के अधिकारी राजशेखर के खिलाफ एफआईआर हुई थी। बता दें कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने और एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई थी। नरेश कुमार और राजशेखर पर आरोप लगा है कि एक एनजीओ के कार्यालय से वो सबूत नष्ट कराए गए, जिसके आधार पर एनजीओ इन दोनों अधिकारियों की भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत लगातार कर रहा था।
दोनों अधिकारियों पर धारा 392, 447, 120b, 504, 506 के साथ एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई है।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन