मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में शुक्रवार से प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, मां गंगोत्री, मां यमुनोत्री एवं बदरी विशाल से प्रार्थना की विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा कर रही है। प्रयास यही रहेगा कि जो भी श्रद्धालु यात्रा समाप्त होने के उपरांत अपने घर लौटे, वह देवभूमि उत्तराखंड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाए।
चारधाम यात्रा राज्य के लिए उत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य के लिए उत्सव के समान है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। इस वर्ष अभी तक लगभग 20 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हर सुख-सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य में बार-बार उत्तराखंड आने का मन बनाएं और हमारे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने चारधाम यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा में तैनात रहने वाले प्रत्येक पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी से अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने की अपील की।
You may also like
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
-
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर