पूरे देश के साथ देवभूमि उत्तराखंंड में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज मनाया जा रहा है। राज्यभर में आज अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्ड, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन, सोसाइटी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में लोग स्वस्थ शरीर व मस्तिष्क के लिए योगासन कर रहे हैं। एफआरआइ में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में सुबह शामिल हुए। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में सुबह छह बजे आयोजित योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। परेड ग्राउंड में भाजपा की ओर से सुबह छह बजे आयोजित योग कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने शिरकत की।
शिक्षक व छात्रों ने किया योगासन
एनआइईपीवीडी में योग दिवस पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डा. विरेंद्र कुमार की मौजूदगी में शिक्षक व छात्रों ने योगासन किया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के योग प्रशिक्षित गायत्री चेतना केंद्र में सुबह पांच बजे योग किया गया। इसके बाद दीप यज्ञ कार्यक्रम हुआ। इंपेरियल हाइट में सुबह सात बजे स्थानीय लोगों ने योगासन किया। डब्ल्यूआइसीसीआइ उत्तराखंड योगा काउंसिल की ओर से सुबह 5:30 बजे पौंधा स्थित कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग कार्यक्रम हुआ। लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देहरादून महानगर की ओर से सुबह छह बजे योग शिविर लगाया गया। रेस्ट कैंप स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी मिशन की ओर से सुबह छह बजे योग कार्यक्रम हुआ। दून शायर रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से क्षेत्र में योगासन किया गया।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन