विधानसभा की बदरीनाथ और मंगलौर सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। दोनों स्थानों पर नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे। भाजपा ने उपचुनाव के लिए बदरीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी कलेक्ट्रेट कार्यालय रोशनाबाद, हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के दौरान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद वह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।
You may also like
-
इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला
-
रुद्रपुर में चौंकाने वाला मामला, एक नंबर की दो कारें, चेसिस नंबर भी सेम, आधार में भी खेल! ARTO हैरान
-
वनाग्नि के लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं जिम्मेदार, अध्ययन ने बताई ब्रिटिश काल के वन प्रबंधन की खामियां
-
मौत को हरा जिंदगी की जंग जीती ‘मालिनी’, अब करती है अठखेलियां, जानिए इस हथिनी की कहानी
-
97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर