कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून की एक छात्रा की शिकायत का मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। छात्रा की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है। यह शिकायत नेहरू कालोनी निवासी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की छात्रा सृष्टि निझावन ने दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों ने खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन किया और यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यहां तक कि रैश ड्राइविंग और दुपहिया पर बिना हेलमेट के तीन-तीन कांवड़ यात्रियों की सवारी के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
अन्य नागरिकों पर कार्रवाई करती नजर आई यातायात पुलिस
जबकि उसी दौरान यातायात पुलिस अन्य नागरिकों पर कार्रवाई करती नजर आई। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों ने न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे व्यक्तियों के लिए भी खतरा पैदा किया। ऐसे में पुलिस से रिपोर्ट मंगाकर शीघ्र उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मानवाधिकार आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया कि आयोग के इस आदेश के क्रम में वांछित सूचना/रिपोर्ट दो सितंबर 2024 तक उपलब्ध कराएं। साथ ही कहा गया कि आदेश के क्रम में अपेक्षा के अनुसार कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में यथोचित आदेश पारित कर दिया जाएगा।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन