मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने अभी तक के 16 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। कहा कि राज्य का एक भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जर्जर नहीं रहेगा। विभाग को तत्काल 50 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा रही है। जरूरत पढ़ने पर और राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक सहायक अध्यापक के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवा शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि उस विद्यालय व पंचायत के मालिक बनकर काम करें।
236 अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक अध्यापक के नियुक्ति पत्र सौंपे
आप शिक्षा में नवाचार को शामिल करें, ताकि राज्य के नौनिहाल पहली कक्षा से ही इनोवेशन करने में लगन शील हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एससीईआरटी सभागार में चयनित 236 अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक अध्यापक के नियुक्तिपत्र सौंपे। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि 2906 प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती की पहली काउंसलिंग में 473 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके बाद 18 अगस्त को दूसरे राउंड की काउंसलिंग होगी। बची हुई सीटों पर तीसरी व अंतिम काउंसलिंग होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पहली नियुक्ति दुर्गम स्कूल में दी गई है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी शिक्षक यह ध्येय बना लें कि उन्हें पांच साल नौकरी दुर्गम में करनी है। इस मौके पर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
-
U19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड ने असम को 255 रन से रौंदा, लड़कियों ने बिहार को 71 रन से दी शिकस्त
-
राजनीतिक मंत्र सीखेंगे भाजपा के चुनावी सिपहसालार, दिग्गजों का विधानसभाओं तक पहुंचेगा संदेश
-
उत्तराखंड को जल्द मिलेगी 3,704 करोड़ की 528 नई सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण इलाकों को जोड़ेंगी 2,850 किमी रोड
-
INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद