उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और भारी बारिश के दौर भी जारी हैं। दून में सुबह से धूप खिलने के बाद शाम को तीव्र बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र के बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
देहरादून में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश
दून में सोमवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई, हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे। शाम करीब चार बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र वर्षा का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बादल फिर छंट गए। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादलों के साथ ही धूप खिले रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं भारी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा