इस बार की दीपावली वन विभाग में काम करने वाले दैनिक कर्मचारियों और उनके परिवारों पर भारी गुजरने वाली है। कर्मचारियों को पिछले एक साल से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कालसी वन प्रभाग में कैंपा योजना के तहत 25 दैनिक वनकर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं। उनसे संरक्षित वन क्षेत्र में पौधरोपण कराने व लगाए गए पौधों की देखभाल करने का काम लिया जाता है। इसके अतिरिक्त वन विभाग के माध्यम से कराई जाने वाली गश्त व अन्य कामकाज भी विभाग उनसे लेता है। काम के बदले कर्मियों को 9532 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाता है। लेकिन, कर्मचारियों को पिछले एक साल से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उन्हें अपने परिवारों की दैनिक जरूरतों का सामान जुटाना भारी गुजर रहा है। ऐसे में दिवाली का यह पर्व कर्मचारियों के लिए खुशी के बजाए कष्टदायी होने वाला है। दैनिक वनकर्मी दौलत सिंह, सोमपाल, मोहनदास, श्याम सिंह, पदम सिंह ने बताया कि सभी दैनिक कर्मचारी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। वे मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवारों का पेट पालते हैं। पैसा नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। ऐसी स्थिति में पर्व कैसे मनाएंगे।
You may also like
-
हल्द्वानी के पत्रकारों में भी नाराजगी, न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों में बदलाव की उठी मांग
-
न्यूज पोर्टलों की आवाज बनी उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग
-
अंधेर नगरी चौपट राजा! उत्तराखंड सरकार पर कांग्रेस का निशाना, सभी कैटेगरी के लिए एक समान रेट पर उठे सवाल
-
खुशखबरी: उत्तराखंड में 42 विद्यालय हो रहे अपग्रेड, 448 पदों को मिली मंजूरी, जानें कितना होगा वेतनमान
-
उत्तराखंड में IAS, PCS अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, जानें किसे क्या दायित्व मिला