शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों और चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने कहा, स्वास्थ्य विभाग में 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत पदों को भर दिया जाएगा। जबकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए डीएम के प्रयास को सराहते हुए उन्होंने कहा, इसके लिए बनाई गई कार्ययोजना को कैबिनेट में लाया जाएगा। बैठक में शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान, अपर शिक्षा निदेशक मुकुल सती, स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. तारा आर्य, सीडीओ अभिनव शाह, सीईओ देहरादून प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
हरीश रावत ने साधा भाजपा और अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान से समझौता नहीं
-
14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने, सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी पर विवाद
-
सिंचाई विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, बीजेपी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, पूछा- सबूत कहां हैं?
-
क्या हरक सिंह रावत को ‘बयानबाजी’ पड़ रही भारी? असम महिला केस में हिमंता बिस्वा सरमा की एंट्री से नया ट्विस्ट
-
कौन हैं शरद कपूर? कभी शाहरुख-सलमान संग किया था काम, अब हो गई ऐसी हालत, एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल