हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का डोईवाला के लच्छीवाला से लेकर रानीपोखरी तक रोड शो निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपने बेटे के लिए जनता से समर्थन मांगा। रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और वह सत्ता से भाजपा को हटाकर कांग्रेस को लाने का मन बना चुकी है। वहीं उनके समर्थित कांग्रेसियों के भाजपा में जाने के सवाल का जबाव अपने चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए देते कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होगी कोई यूं ही बेवफा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि उनकी मजबूरियां उन्हें मुबारक, जो सम्मान और प्यार कांग्रेस में मिला देखते हैं भाजपा में उन्हें क्या मिल जाता है । कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश सदस्य गौरव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, मनीष नागपाल, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा