प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। ऋषिकेश के आइडीपीएल में पीएम मोदी की जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री की इस जनसभा के माध्यम से गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों को साधने की तैयारी है। असन्न लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में दो अप्रैल को जनसभा कर चुके हैं। इसके बाद अब गढ़वाल मंडल की तीन लोकसभा सीटों को साधने के लिए प्रधानमंत्री को कार्यक्रम गढ़वाल मंडल के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में तय किया गया है।
प्रधानमंत्री की रैली तीनों लोकसभा सीटों को करेगी प्रभावित
ऋषिकेश, हरिद्वार लोकसभा का क्षेत्र होने के साथ ही निकटतम पौड़ी गढ़वाल लोकसभा तथा टिहरी लोकसभा से भी सटा हुआ है। प्रधानमंत्री की ऋषिकेश में होने वाली रैली तीनों लोकसभा सीटों को प्रभावित करेगी। ऋषिकेश के आइडीपीएल मैदान में गुरुवार 11 अप्रैल को प्रात: दस से ग्यारह बजे के बाद प्रधानमंत्री की सभा आरंभ होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकाप्टर से आइडीपीएल के ही हैलीपैड में उतरेंगे, जहां से वह सीधे सभास्थल पहुंचेंगे। शनिवार को आइडीपीएल हाकी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
You may also like
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
-
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर