उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग अब 20 अप्रैल से होगी। पहले बुकिंग 19 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन मतदान के कारण अब इसे 20 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह बुकिंग आईआरएससीटीसी की वेबसाइट के जरिये ही की जाएगी। इस बार हेली टिकटों के दाम में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। साथ ही, इस वर्ष बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू हो रही है। प्रदेश में चारधाम यात्रा के ²ष्टिगत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अभी तक 7.70 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सी रविशंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। यह बुकिंग आईआरएससीटीसी के जरिये ही की जाएगी।
You may also like
-
गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस
-
हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?
-
भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट
-
नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा
-
रूसी लैब में कर्मचारी की मौत पर WHO ने मांगी जानकारी, प्लेग की आशंका, खतरे का अभी पता नहीं