राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ऋषिकेश से एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना की गई। जिसमें देहरादून तथा पौड़ी क्षेत्र से 1344 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। गुरुवार को 11:40 पर योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से अयोध्या जंक्शन के लिए आस्था स्पेशल रवाना की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालुओं ने अयोध्या के लिए कूच किया।
इस मौके पर रहे मौजूद
इस दौरान पूरा स्टेशन भगवान श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, विधायक पौड़ी राजकुमार कोली, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, ट्रेन संयोजक सीताराम भट्ट, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन