मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं से मुकदमे वापस लेने की घोषणा को फिर से दोहराया है। यद्यपि उन्होंने स्पष्ट किया कि जो असमाजिक तत्व होंगे, उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे। सात फरवरी (रविवार) को सदन में कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने यह विषय उठाया। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गैरसैंण में पीसीएस की भर्ती परीक्षा के लिए आंदोलनरत युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक ऐसे सभी युवाओं से मुकदमे वापस नहीं लिए गए हैं।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असामाजिक तत्वों से मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे, जो सही में परीक्षार्थी थे, अगर उनसे मुकदमे वापस नहीं हुए होंगे तो उनके संज्ञान में ऐसे प्रकरण लाए जाएं, सभी से मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
You may also like
-
मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
-
कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
-
मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, जानें लापता होने के बाद क्यों था चर्चाओं में
-
उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल जितेंद्र का नेशनल लेवल पर डंका, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य पदक
-
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल