राज्य आंदोलन के दौरान के चर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीएसी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ितों एवं उनके स्वजन को अदालत के निर्णय से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर दो अक्टूबर 1994 को आंदोलन के दौरान हमारे नौजवानों, माताओं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया, जिसमें कई आंदोलनकरियों का बलिदान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता व कर्तव्य है।
You may also like
-
मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
-
कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
-
मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, जानें लापता होने के बाद क्यों था चर्चाओं में
-
उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल जितेंद्र का नेशनल लेवल पर डंका, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य पदक
-
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल